June 24, 2026

गौरीकुंड में बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश; सात की मौत

Oplus_16777216

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं।दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे और पायलट समेत सात की मौत हो गई है।  क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसे  में एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है, जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। दो लोग स्थानीय है, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।

मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंच रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.