June 29, 2026

सेना के जवान के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से मारपीट करने के आरोप में चकराता विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह के साथ सैकड़ो ग्राम वासियों ने त्यूणी थाने का किया घेराव, 

Dehradun 18 Jun 2025,

त्यूणी थाने के एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा सेना के जवान दीपक थापा के साथ अमानवीय व बर्बरतापूर्ण तरीके से मारपीट करने के आरोप में चकराता विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो ग्राम वासियों ने त्यूणी थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों की मांग थी कि, बर्बरतापूर्वक तरीके से मारपीट करने वाले त्यूणी थाने के एसएचओ व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाई की जाए।

विधायक प्रीतम सिंह ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में पुलिस की इस तरह की तानाशाह व बर्बर कार्यशैली किसी भी कीमत पर स्वीकार नही की जा सकती है। एक सैनिक के सम्मान के लिये जो लड़ाई आज त्यूणी से शुरू की गई है उसे सड़क से लेकर सदन तक और न्यायपालिका में भी लड़ी जायेगी। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों पर , इस घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करने काआरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन मात्र 2 सिपाहियों को निलंबित कर मामले से पल्ला नहीं झाड़ सकता। आज ये मात्र एक सांकेतिक धरना है। सेना के सम्मान के लिये जो लड़ाई आज त्यूणी से शुरू की गई है इसे अंजाम तक भी पहुंचाया जायेगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.