June 24, 2026

मौत ने बुलाया था: नहाना तो बस एक बहाना था, घूमने की जिद खींच लाई मुसाताल; वायु सेना के दो जवानों की मौत

प्रकृति की गोद में सुंदर नजारे के बीच नहाने की जिद से एयरफोर्स के दो जवान काल के गाल में समा गए। अब साथ आए जवानों के दिल में बची हैं तो इस ट्रिप की बुरी यादें। साथ ही यह टीस भी उन्हें जिंदगीभर सालती रहेगी कि काश नहाने के लिए ताल में नहीं उतरते।पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पठानकोट पंजाब एयरफोर्स के चार जवान अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नैनीताल के धारी स्थित सुंदरखाल के होटल में बुधवार को पहुंचे।

बृहस्पतिवार को आठों दोस्त भीमताल में चाफी के तोक बेलवागांव स्थित परिताल के मध्य मुसाताल घूमने के लिए पहुंचे। मुसाताल पहुंचने के बाद सौरभ सिंह नयाल, प्रिंस यादव, शाहिल और विजेंद्र का नहाने का मन हुआ तो बिना सोचे समझे ताल में उतर गए। ताल में नहाते-नहाते प्रिंस यादव और शाहिल गहराई में चले गए। इस बीच वे डूबने लगे तो सौरभ और विजेंद्र ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोनों दोस्तों की मौत के बाद सौरभ और विजेंद्र के साथ चार अन्य महिला दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

लोगों ने बताया कि नहाने की जिद के चलते दोनों की जान चले गई। एसडीएम केएन गोस्वामी और सीओ प्रमोद साह ने सभी को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुंदरखाल होटल में ठहरे हुए थे।

पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ नदी और ताल में जाने वालों पर कार्रवाई की जाती है। क्षेत्र में नहाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। – प्रमोद साह, सीओ भीमताल

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.