April 19, 2026

जिला प्रशासन ने कालोनियों में लगाए गए हाई फ्रीक्वेंसी मोबाईल टावर किए सील,

Dehradun, 06 July 2025,

देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजा वाला रोड तथा वार्ड 05 रामबाग हरबर्टपुर में मानकों की अनदेखी कर घनी आबादी में लगाए गए मोबाईल टावर को सील कर दिया है।

जनता से प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन देहरादून फ्रंटफुट पर एक बाद एक बड़े एक्शन ले रहा है। हाल ही में तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजावाला रोड़ तथा वार्ड नम्बर 05 रामबाग हरबर्टपुर के निवासीगणों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके क्षेत्र में मानकों का उल्लंघन कर घनी आबादी में नियम विरूद्ध हाई फ्रीक्वेंसी के मोबाईल टावर लगाए गये हैं। जिससे क्षेत्र में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, क्षेत्रवासियों में रेडिएशन फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व तथा ईडीएम को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा मोबाईल टावरों को सील कर दिया गया है।  .

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.