August 8, 2026

श्रीनगर में गंगा दर्शन बैंड के पास गुलदार ने युवक पर किया हमला, बुरी तरह किया घायल

श्रीनगर में गंगा दर्शन के पास एक युवक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के युवकों ने किसी तरह गुलदार के चंगुल से युवक को बचाया। घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय में उपचार दिया गया है। वहीं, दूसरे दिन भी घटना होने से ग्रामीण दहशत में हैं।

घायल युवक जयदेव सिंह रावत(39) निवासी आंचल डेयरी ने बताया कि वह शाम साढ़े छह बजे करीब गंगा दर्शन बैंड के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

किसी तरह उन्होंने संघर्ष कर पास में ही कुछ युवाओं की मदद से अपनी सुरक्षा की। इस दौरान उनके गले, पीठ व छाती पर गुलदार ने जख्म कर दिए। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से लोगों में और भी दहशत व्याप्त हो गई है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी ने इस मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश जारी करने की मांग की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.