February 5, 2026

खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चमोली तहसील के खैनुरी गांव की लवली और आरुषि की मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रशासन की टीम ने गुरुवार को खैनुरी गांव पहुंचकर अकेले रह रही बच्चियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही उनकी मां से भी संपर्क कर घर लौटने को लेकर संवाद स्थापित किया है।

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि खैनुरी गांव की लवली और आरुषी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें बच्चियां पिता की मृत्यु हो जाने और मां के साथ न होने से हो रही परेशानियों को बता रही थी।

 

जिसका मा. मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को बच्चियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। जिस पर गुरुवार को समाज कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने खैनुरी गांव पहुंचकर जहां उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। वहीं हरिद्वार में रह रही उनकी मां से संपर्क कर बच्चियों की स्थिति के बारे में बताते हुए संवाद स्थापित किया।

 

जिस पर महिला की ओर से जल्द घर लौटने की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले में उप जिलाधिकारी को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का बच्चियों की पात्रता के अनुरूप लाभ देने और हर संभव मदद करने के आदेश दिए गए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.