Recent Posts

February 8, 2026

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होगा,

Delhi , 20 July 2025,

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। संसदीय परम्परानुसार संसद के सत्र शुरू होने से पहले सर्व दलीय बैठक बुलाई जाती है। केन्द्र में काबिज एनडीए गठबंधन सरकार ने 20 जुलाई सुबह एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसका का उद्देश्य विपक्षी दलों से संसद के सुचारू संचालन के लिए सहयोग मांगना है। मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। यह 18वीं लोकसभा का 5वां सत्र है।

‘इंडिया’ गठबंधन की 19 जुलाई को संपन्न हुई। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से नाराज़गी व्यक्त करते हुए गठबंधन में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। जबकि अन्य सभी विपक्षी दलों के मुखियाओं ने बैठक में शिरकत की है। इंडिया’ गठबंधन की ओर से पहलगाम हमले और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के रात्रि भोज में विगत मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़े दावों पर सरकार को घेरने की तैयारी है।इसके अलावा, विपक्ष आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को भी उठाने की तैयारी में है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बीते दिन मीडिया में कहा कि सरकार संसद में उठाए जाने वाले सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में कई अहम विधेयकों को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। इनमें जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल विधेयक 2025, और मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024 प्रस्तावित हैं। ये विधेयक देश के विकास और प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी ताकि सत्र के दौरान संसद का कामकाज बिना किसी बाधा के चल सके।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.