June 24, 2026

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 लोगों की मौत, 35 जख्मी

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। भगदड़ आज सुबह मची, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है और बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची। पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमों मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौके पर पहुंचे।

क्यों मची मंदिर में भगदड़?

आशंका जताई गई है कि भगदड़ बिजली के करंट की अफवाह की वजह से मची। कयास ये भी लगाए जा रहे की सावन के महीने की वजह से  मंदिर में जल चढ़ाने  वालों की तड़के सुबह से  उमड़ी भीड़ भी कारण हो सकता है । ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिसके चलते सीढ़ियों पर पानी और फिसलन है। मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.