October 1, 2026

सोनप्रयाग पहुंचे बीकेटीसी के अध्यक्ष, किया केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज सोनप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को शीघ्र केदारनाथ यात्रा मार्ग को खुलवाने और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को तीर्थयात्रियों की सहायता करने का निर्देश दिए।

उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित हुए सड़क मार्ग के निरीक्षण के अलावा तीर्थयात्रियों से बातचीत की उनका हालचाल जाना। तीर्थयात्रियों से मौसम के पूर्वानुमान को लेकर यात्रा करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य पोस्ती भी रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.