June 24, 2026

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष बनी

Dehradun, 14 August 2025,

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 वोटों में से 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सुखविंदर कौर ने भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी मधु चौहान को शिकस्त दी है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। अभिषेक सिंह चकराता विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के सुपुत्र हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.