July 28, 2026

पुलिस मुठभेड़ के बाद श्याम सिंह हत्या मामले का हुआ पर्दाफाश, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21 अगस्त 2025 को कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में ढकिया के पूर्व प्रधान श्याम सिंह की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में कर दिया।

पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाकर इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दोनों शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ काव्य शर्मा पुत्र स्व. सुनील कुमार शर्मा, निवासी ढकिया
➡️ राघव मिश्रा उर्फ निखिल पुत्र राजेश मिश्रा, निवासी सुभाष नगर

➡️ गिरफ्तार काव्य शर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाई थी। घटना का कारण उसने आपसी पुरानी रंजिश बताया।

आपराधिक इतिहास
🔹 काव्य शर्मा का भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में थाना आईटीआई क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड में जेल भेजा जा चुका है।
🔹 स्वयं काव्य शर्मा भी हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी रह चुका है।
🔹 उसका मामा प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू भी हत्या के प्रयास के मामले में बागपत जेल जा चुका है।
🔹 पूरे परिवार का गहरा आपराधिक इतिहास सामने आया है।

एसएसपी महोदय ने कहा कि “जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस हर गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर रही है और शातिर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सख्ती की सराहना की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.