Recent Posts

July 26, 2026

रुद्रप्रयाग: मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF की त्वरित कार्यवाही

आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर एक मैक्स बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां थीं। इस दर्दनाक हादसे में 2 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हुए।  

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। SDRF जवानों ने घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया।

यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रहे भूस्खलनों की गंभीरता को दर्शाती है। SDRF टीम हर कठिन परिस्थिति में तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.