August 8, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सहयोगी संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक जोधपुर में शुरू,

Jodhpur, 05 September 2025,

(आईएएनएस) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसके अनुषांगिक संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से जोधपुर में शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाने के बाद किया। इस बैठक में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ हुई। पहले सत्र में विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रमुख रूप से 6 सह-सरकार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार, संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष राजशरण शाही, संगठन मंत्री आशीष चौहान, सक्षम के अध्यक्ष दयाल सिंह पवार, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संगठन मंत्री अतुल जोग सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर उपस्थित रहे।

बैठक परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। भारतीय महिलाओं के संघर्ष की प्रतीक रानी अब्बक्का द्वार और हल्दीघाटी द्वार बनाए गए। जिनसे आवागमन किया गया। इसके साथ ही भक्तिमति मीरा बाई खेजड़ली की पर्यावरण बलिदानी अमृता देवी की सुंदर रंगोली से परिसर को सजाया गया है।

5 से 7 सितंबर तक चलने वाली इस समन्वय बैठक में सालभर के कामों अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन), संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय सुझावों के आधार पर भविष्य की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.