June 24, 2026

उत्तरकाशी और हिमाचल की सीमा पर डोली धरती, यमुना घाटी में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोली। उत्तरकाशी जिले और हिमाचल प्रदेश सीमा पर मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिले की यमुना घाटी में यह झटके महसूस हुए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए।

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े सात बजे मोरी सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। वहीं, इसका केंद्र उत्तरकाशी-हिमाचल प्रदेश सीमा पर घने जंगलो के बीच में भूमि से पांच किमी नीचे था। भूकंप से किसी प्रकार की हानी की सूचना नहीं है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.