February 5, 2026

मस्तराम घाट पर नहाते समय डूबा बीबीए का छात्र, दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से आया था घूमने

ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर चंडीगढ़ से आया एक युवक गंगा के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने उसकी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना करीब पांच बजे की है। डूबे हुए युवक की पहचान कुनाल वर्मा(20) पुत्र सुरेश वर्मा निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वह बीबीए का छात्र है।

बताया गया कि युवक अपने चार दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से ऋषिकेश घूमने आया था। शाम को मस्तराम घाट पर नहाते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और तेज धारा में बह गया। युवक की तलाश जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.