August 21, 2026

जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण:गेल एजेंसी द्वारा किसी भी प्रकार की रोड कटिंग किए जाने पर दो माह के लिए लगाया प्रतिबंध,

Uttrakhand 07 December 202

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे रोड कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि गेल एजेंसी द्वारा नियमों के विपरीत परियोजना समन्वय समिति की अनुमति के बिना कई स्थानों पर रोड कटिंग कर कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा टीम ने , रिस्पना–आराघर चौक, कारगी–मौथरोवाला रोड, दून यूनिवर्सिटी रोड, शिमला बाईपास रोड सहित अन्य क्षेत्रों में अनियमितताएँ और सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाया।

कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिंग टेप्स तथा साइनेंज का अभाव पाया, जगह-जगह खोदे गए मलवे के ढेर, जिससे मार्ग संकीर्ण व यातायात हेतु असुरक्षित हो गया है।दिन एवं रात निरंतर कार्य किए जाने से स्थानीय जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

क्यूआरटी टीम द्वारा गेल एजेंसी के प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थलों पर जमा समस्त मलवा एक दिन के भीतर हटाया जाए,मार्ग को यथावत एवं सुरक्षित स्थिति में बहाल किया जाए । यातायात संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अनुमति की शर्तों के गंभीर उल्लंघन के मद्देनजर, जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में जारी अनुमति पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। साथ ही, गेल एजेंसी को आगामी 02 माह तक किसी भी प्रकार की रोड कटिंग अनुमति पर रोक लगा दी है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.