June 30, 2026

इंडिगो की सेवाओं में छठे दिन भी कोई सुधार नहीं: इंडिगो का दावा, हम 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं।

Delhi, ,07 December 2025,

डीजीसीए ने पायलेटों के लिए श्रेष्ठ संबंधी नए नियमों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक के लिए होल्ड पर डालने और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कड़े नियम लागू करने के बावजूद इंडिगो की सेवाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। पिछले 6 दिन से चल रहे इंडिगो संकट के कारण कई फ्लाइट्स रिशेड्यूल हो चुकी हैं। इस बीच यात्रियों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें वे नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और हैदराबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें आखिरी समय में अपडेट नहीं मिल रहे थे, एयरलाइन की ओर से संचार ठीक नहीं था और देश भर में उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित होने के कारण उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा था। डीजीसीए ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें उन्हें ‘योजना, निरीक्षण प अड्डा हालात ऐसे हैं कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों के डेरे में तब्दील हो गया है. यात्री लाउंजलाउंज और टर्मिनल के अंदर और बाहर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं. कई यात्रियों को बोर्डिंग गेट तक पहुंचने के बाद भी फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिल रही है. देश भर में घरेलू उड़ान संचालन में अहम भूमिका निभाने वाली इंडिगो एयरलाइंस पिछले 5 से 6 दिनों से बदहाल है, जिससे न सिर्फ बेंगलुरु, बल्कि देश के अन्य हिस्सों के यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 और उड़ानें रद्द हो गई हैं। इसके हैदराबाद से एयरलाइन की 115 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एरिपोर्ट केराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बताया कि हवाई अड्डे पर इंडिगो की 54 आगमन और 61 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं. अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को रांची हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें रद्द कर दीं थी‌ कई शहरों से लगातार इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।

बीते शनिवार को सरकार ने इंडिगो के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। साथ ही सभी एयरलाइंस के लिए हवाई किराया फिक्स कर दिया है। अब 500 किमी तक हवाई सफर में 7.5 हजार रुपए किराया लगेगा। वहीं 5 सौ-1 हजार किमी तक ₹12 हजार, 1 हजार-15 सौ किमी तक ₹15 हजार और 15 सौ किमी से ऊपर अधिकतम ₹18 हजार लगेंगे। हालांकि इसमें बिजनेस क्लास शामिल नहीं है।

इंडिगो की ओर से बताया गया है कि, उन्होंने 95 फीसदी रूट पर कनेक्टिविटी फिर से स्थापित कर ली है। एयरलाइन ने दावा किया कि हम 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। कंपनी ने आगे कहा कि हमें लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए काफी वक्त लगेगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.