June 24, 2026

29 दिसम्बर को चमोली के गोचर में आयोजित होगा किसान सम्मेलन

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में आगामी 29 दिसम्बर को जनपद चमोली के गोचर में प्रस्तावित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को “जय जवान, जय किसान” थीम पर आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां कृषकों से सीधा संवाद किया जाएगा। सम्मेलन को प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी किया जायेगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, कृषकों से संवाद, एग्री स्टार्टअप्स को मंच प्रदान किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। जिससे किसानों को योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.