September 28, 2026

यमुनोत्री को मिली बड़ी सौगात, सड़क एवं मोटर पुल की सीएम ने की घोषणा

उत्तरकाशी: बुधवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांकरी विंटर फेस्टिवल में यमुनोत्री विधान सभा को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुरोध पर यमुनोत्री विधानसभा को वषों से पूर्व की मांग को पूरी कर डांडगांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय बड़कोट तक सड़क एवं मोटर पुल निर्माण की घोषणा की है।

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीएम गंभीर है और मुख्यमंत्री ने हमारे जिले के अंतिम छोर पर पहुंचकर एक बहुत बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे अनेक योजनाओं को धरातल में उतारा जायेगा और यह युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और विजन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि अगर, पर्यटन की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया तो यह न केवल रोजगार का सृजन करेगा, बल्कि क्षेत्र से पलायन को पूरी तरह से रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे रोजगार, शिक्षा और अस्पताल को लेकर उन्होंने फोकस किया है और यमुनोत्री को विकास की दौड़ मे आगे लाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.