January 14, 2026

मंत्री रेखा आर्या ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को उनके नवीन दायित्व पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मंत्री रेखा आर्या ने भेंट के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार एवं उत्तराखंड की प्रगति में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “भाजपा विकासवादी राजनीति करती है, जहाँ कोई भी सामान्य कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी में उच्चतम स्तर तक पहुँच सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊँचाइयों को छुएगी तथा 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.