June 23, 2026

बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के चुनाव में बीजेपी-शिंदे शिवसेना गठबंधन (महायुति) की भारी बहुमत से जीत

Maharashtra, 16 January 2026,

मुंबई महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के लिए हुए चुनाव में बीजेपी-शिंदे शिवसेना गठबंधन (महायुति) ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। 45 सालों में पहली बार मुंबई में बीजेपी का मेयर होगा। विपक्ष कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी, मनसे, एनसीपी को जनता ने नकार दिया है। यद्यपि कांग्रेस की स्थिति कमोबेश ठीक रही।

महाराष्ट्र नगर निगम में कुल 2869 सीटें हैं। इन सीटों पर 893 वार्ड हैं। इनमें कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 15 जनवरी को हुआ था। आज कुल 2801 वार्ड के नतीजे आए हैं। बाकी 68 वार्ड पर 3 जनवरी को निर्विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे।

मुंबई (227 वार्ड) में बीजेपी ने 90, शिवसेना (शिंदे) ने 28, शिवसेना (यूबीटी) ने 65, एनसीपी  (अजित पवार) ने 3, कांग्रेस के 15 वार्ड में जीत मिली. मनसे ने 8 वार्ड में जीत हासिल की है. अन्य के खाते में 9 वार्ड गए हैं. जबकि, एनसीपी ईु(शरद पवार) को एक भी वार्ड नहीं मिला।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.