February 3, 2026

चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए

आग गबनीगांव स्थिति निर्माणाधीन हाट पुल के समीप बैशाख सिंह नेगी के तीन मंजिला नेगी जनरल स्टोर में लगी, जो कि चंद्रापुरी से लगभग 3-4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटना में दुकान के साथ-साथ दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रिन्यू जल ऊर्जा कुण्ड के कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से जल आपूर्ति में सहयोग प्रदान किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने जानकारी दी कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। वहीं किसी प्रकार की जनहानि की कोई नहीं हुई है। वहीं आग लगने के कारणों की अभी जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.