June 24, 2026

अरुणाचल प्रदेश में बलिदान हुआ रुद्रप्रयाग का जवान रविंद्र सिंह, कल दी जाएगी अंतिम विदाई

अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए रुद्रप्रयाग के जवान हवलदार रविन्द्र सिंह (36) बलिदान हो गए। कल सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले बलिदानी रविन्द्र 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे वीर गति को प्राप्त हुए। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से कल 20 जनवरी को सुबह सात बजे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। खबर के बाद से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।

प्रधान आगर चन्द्रकला देवी ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे। रविन्द्र मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.