February 3, 2026

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दी भोजशाला परिसर में वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों की इजाजत,

Delhi 22 January 2026,

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसमें वसंत पंचमी और जुमे की नमाज के टकराने का मुद्दा शामिल है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन पर नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में भोजशाला परिसर में वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों की इजाजत दी है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने की।

कोर्ट ने कहा कि परिसर में वसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी और नमाज दिन के एक बजे से तीन बजे के बीच पढ़ी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि परिसर में दोनों समुदायों के आने-जाने के लिए रास्ते भी अलग होंगे। कोर्ट ने दोनों पक्षों से शांति एवं संयंम बनाए रखने और पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट करेगा। तब तक वहां यथास्थिति कायम रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद, भारत सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता को सुना। केएम नटराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से भी पक्ष रखा। इसी प्रकार, आवेदक की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की दलीलें भी सुनी गईं।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और महाधिवक्ता ने सुझाव दिया कि जब यह स्पष्ट हो जाए कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय से कितने लोग आने वाले हैं, तो उसी परिसर के भीतर एक अलग और विशिष्ट स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्धारित समय में नमाज अदा की जा सके। इसी प्रकार, पूर्व प्रथा के अनुसार, बसंत पंचमी के अवसर पर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान करने हेतु हिंदू समुदाय को भी अलग स्थान उपलब्ध कराया जाए।

याचिकाकर्ता मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। खुर्शीद ने कहा कि 1 से 3 बजे के बीच नमाज के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की अनुमानित संख्या समय रहते और यथासंभव आज ही जिला मजिस्ट्रेट धार को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला प्रशासन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, आगंतुकों के लिए निःशुल्क वकील ने कहा– नमाजियों की संख्या डीएम को बता देंगे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

 

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दी भोजशाला परिसर में वसंत पंचमी की पूजा और नमाज दोनों की इजाजत,

Bhojshala dispute in Dhar, Madhya Pradesh: Supreme Court Basant Panchami Puja and Namaz at The Bhojshala Campus Both are allowed,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.