NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन,शोक की लहर।
NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया। बारामती हवाई अड्डे पर आज सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई से आ रहे चार्टर्ड विमान के लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई । अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है।
कब और क्या हुआ: यह हादसा आज सुबह लगभग 8.45 बजे हुआ।
कहां: यह क्रैश पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ।
कैसा विमान था: यह फ्लाइट एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) थी, जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था और यह मुंबई से बारामती जा रही थी।
क्रैश: DGCA के मुताबिक, विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से भटक गया, उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह से जल कर खत्म हो गया।
नुकसान: विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।
- अजित पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)।
- एक पर्सनल अटेंडेंट।
- पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर।
अजित पवार कहां जा रहे थे: अजित पवार स्थानीय चुनावों से पहले सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए अपने गृहनगर बारामती जा रहे थे।
सीधा प्रसारण ANI के सौजन्य से
अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया दुख।
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अजित पवार जनता के नेता थे: PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं।”
अजित पवार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती शख्स के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं ।
अजित पवार के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
