June 23, 2026

देहरादून के मच्छी बाजार में दिनदहाड़े लड़की की गला रेतकर हत्या

Oplus_16908288

देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को दिन के उजाले में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, आरोपी आकाश गिरफ्तार। आरोपी  ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना का विवरण

घटना पलटन बाजार स्थित मच्छी बाजार के अंसारी रोड पर सुबह करीब 10 बजे हुई। 23 वर्षीय युवती,  दुकान में काम करती थी, घर से ड्यूटी पर जा रही थी। आरोपी आकाश ने पहले से घात लगाकर हमला किया और गले पर वार कर दिया। युवती को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम गुंजन या काजल या गुन्नु श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जो गोविंदगढ़ या आसपास की रहने वाली थी। आरोपी  आकाश कुमार खुड़बुड़ा मोहल्ला, मन्नूगंज का निवासी है। वह शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग या रंजिश का मामला लगता है। युवती ने दो दिन पहले खुड़बुड़ा चौकी में आकाश के खिलाफ धमकी की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने आकाश को मौके पर ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.