June 24, 2026

रोड कटिंग में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, अनुमति निरस्त

देहरादून में आईएसबीटी क्रॉसिंग, सहारनपुर रोड व माजरा क्षेत्र में चल रहे रोड कटिंग कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें अनुमति की शर्तों का उल्लंघन सामने आया।

पिटकुल द्वारा 132 के.वी. माजरा–लालतप्पड़ लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से बिछाने हेतु दी गई सशर्त अनुमति के बावजूद कार्य निर्धारित समय व नियमों के विपरीत किया जा रहा था, जिससे यातायात बाधित हुआ और जनसुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक रोड कटिंग कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए अनुमति निरस्त कर दी है। साथ ही पिटकुल को निर्देश दिए गए हैं कि 2 फरवरी 2026 की सायं तक सभी प्रभावित स्थलों पर सड़क का भरान कर रिस्टोरेशन कार्य पूर्ण किया जाए। निर्देशों की अवहेलना पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.