February 6, 2026

जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से हटाए गए छह सवाल, आठ फरवरी तक कर सकते हैं प्रत्यावेदन प्रस्तुत

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से छह सवाल हटा दिए हैं। इसकी संशोधित उत्तर कुंजी जारी करते हुए अब दोबारा आठ फरवरी तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।आयोग के प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिला क्रीड़ा अधिकारी भर्ती की परीक्षा पिछले साल दो नवंबर कराई गई थी।

14 नवंबर को इसकी उत्तर कुंजी जारी की गई। इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग ने छह सवाल मूल्यांकन से हटा दिए हैं। सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र सेट-ए से सवाल नंबर 43, 73, सेट-बी से सवाल नंबर 25, 80, सेट-सी से प्रश्न 10, 77, सेट-डी से प्रश्न 3 व 74 को हटा दिया गया है।

इसी प्रकार, खेलकूद विषयक द्वितीय प्रश्न पत्र के सेट-ए से प्रश्न 71, 82, 90 व 98, सेट-बी से प्रश्न 53, 64, 72 व 80, सेट-सी से प्रश्न 31, 50, 51 व 58 और सेट-डी से प्रश्न 5, 24, 26 व 32 को मूल्यांकन से हटा दिया गया है। अब संशोधित उत्तर कुंजी पर आठ फरवरी तक प्रत्यावेदन दे मांगे गए हैं। इसके लिए प्रमाण भी संलग्न करना होगा। प्रत्यावेदन ई-मेल पते objectiongopan03@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.