उत्तरकाशी डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण,अधिकारियों में मचा हड़कंप
जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने मंगलवार सांय विकास भवन में संचालित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय के बाद भी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभागों की गहनता से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। तथा संचालित कार्यों की जानकारी नही होने और संतोषजनक उत्तर नही देने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी विकास भवन में संचालित सभी विभागों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर की स्वच्छता और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।
