February 15, 2026

गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट जम्मू-कश्मीर की उच्च स्तरीय HVRA विशेषज्ञ समिति में शामिल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं हिमालयी आपदा अध्ययन के विशेषज्ञ प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट को जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गठित “हैज़र्ड, वल्नरेबिलिटी एंड रिस्क असेसमेंट (HVRA)” विषयक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति में सदस्य नामित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, जम्मू-कश्मीर द्वारा 06 फरवरी 2026 को जारी सरकारी आदेश संख्या 168-JK (GAD) 2026 के अंतर्गत इस समिति का गठन किया गया है।


यह समिति जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF), वनाग्नि सहित बहु-आपदाओं के जोखिम का वैज्ञानिक आकलन करेगी। साथ ही खतरा मानचित्रण, जोन निर्धारण, HVRA एटलस की तैयारी तथा अल्पकालिक, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों को शासन एवं विकास योजनाओं में एकीकृत करने के लिए ठोस सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.