February 24, 2026

पिथौरागढ़ में हादसा; शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस दौरान दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। वहां से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब पौने छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे का पता चलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने आसपास के लोगों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया। घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। रात में काफी दिक्कतों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने की कार्रवाई शुरू हुई। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने हादसे में दंपती की मौत की पुष्टि की।

योगेश और निधिराज की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। मृतक महिला का नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी स्थानांतरण हुआ था, जबकि पति लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.