June 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल रवाना: यह दौरा दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगा,

Delhi 25 February 2026,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 25-26 फरवरी 2026 दो दिवसीय दौरे पर इजरायल रवाना हुए। यात्रा से पहले जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में तेजी और व्यापक विस्तार देखने को मिला है। अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आमंत्रण पर, मैं इज़राइल के राजकीय दौरे पर जा रहा हूँ।

भारत और इज़राइल के बीच एक सुदृढ़ एवं बहुआयामी सामरिक साझेदारी है, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश और दोनों देशों के लोगों के परस्‍पर संबंधों सहित, विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली अपनी चर्चाओं की मैं प्रतीक्षा कर रहा हूँ। हम क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

श्री मोदी, इस यात्रा के दौरान इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से भेंट करेंगे। इज़राइली संसद ‘केनेस्सेट’ को भी प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री बनने का उनको गौरव हासिल होगा। भारतीय प्रवासी समुदाय के उन सदस्यों के साथ श्री मोदी संवाद करेंगे जो लंबे समय से भारत-इज़राइल की विशेष मित्रता को सुदृढ़ करते रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि, यह राजकीय दौरा दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को और सुदृढ़ करेगा, तो यसामरिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगा तथा एक सुदृढ़, नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य के लिए हमारी साझा दृष्टि को आगे बढ़ाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.