June 20, 2026

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

सेलाकुई निवासी एक महिला द्वारा अपनी 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत की गई।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा युवती के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा युवती के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को सकुशल हरियाणा से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

2- सेलाकुई निवासी महिला के द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपनी नाबालिक पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 – 23/ 2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गुमशुदा नाबालिक के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर गुमशुदा नाबालिक को जनपद मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०नि० मनोज सिंह
3- हे०कां० नीरज शुक्ला
4- म०कां० करिश्मा

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.