Recent Posts

September 28, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह सम्पन्न

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंग, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे कार्यक्रम में लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों और पत्रकारों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनपुरी और राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। लकी ड्रा और बंपर ड्रा भी आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रेस क्लब को प्रदेश की पत्रकारिता का सशक्त केंद्र बताया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही और बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और संवाद को मजबूत करने का माध्यम हैं। समारोह का समापन रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ हुआ।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.