देहरादून पुलिस अलर्ट, होली के दौरान हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
देहरादून पुलिस ने होली के त्योहार को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है और उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये है। देहरादून SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने अपील की है कि होली के त्यौहार के बीच हुड़दंग और अराजकता से बचें व किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी की जा चुकी है जिसमे 3 सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब सेक्टर में बांटा गया है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती पर भी जोर डाला जा रहा है साथ ही किसी भी प्रकार से सौहार्द खराब न हो पाए उसके लिए निरंतर सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
प्रमेन्द्र डोबाल, SSP देहरादून।
