Recent Posts

September 21, 2026

चारधाम यात्रा से पहले 17 मार्च को होगी मॉक ड्रिल

चारधाम यात्रा एवं विभिन्न संभावित आपदाओं के दृष्टिगत जिले में 17 मार्च को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सोमवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने वर्चुअल माध्यम से आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मॉक अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इससे सभी विभागों की वास्तविक तैयारियों,संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर करने का अवसर मिलता है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मॉक ड्रिल में समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा प्रबंधन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता और समन्वय विकसित हो सके।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार 17 मार्च को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी,जबकि 16 मार्च को टेबल टॉक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को विभिन्न परिदृश्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए जिले में चार स्थानों का चयन किया गया है। जहां अलग-अलग आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल में विभागों की तत्परता, संसाधन प्रबंधन एवं समन्वय की प्रभावशीलता को परखा जाएगा। तथा इस बार मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग शासन स्तर से भी की जाएगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.