July 29, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार देहरादून में जनपद की 10 विधासभा अन्तर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें तथा जिन बूथों पर मैपिंग की का प्रतिश्त कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्धता एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कूल 66.62 प्रतिशत् मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विधानसभा चकराता अन्तर्गत 99.03 प्रतिशत्, विकासनगर 70.47 प्रतिशत्, सहसपुर 71 प्रतिशत्, धर्मपुर 56.94 प्रतिशत्, रायपुर 62.64 प्रतिशत्,राजपुर 61.19 प्रतिशत्, देहरादून कैन्ट 61.36 प्रतिशत्, मसूरी 63.52 प्रतिशत्, डोईवाला 70 प्रतिशत् तथा ऋषिकेश में 60.87 प्रतिशत् मैपिंग कार्य किया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.