Recent Posts

September 21, 2026

चौबट्टिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ शुरु, नौ मार्च तक चलेगा

चौबट्टिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ शुरु हो गया है। जो कि नौ मार्च तक चलेगा।

भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग केंद्र में जारी है। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक यह अभ्यास नौ मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।

कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32 वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास के पहले दिन एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ शुरुआत की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अभ्यास की प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान, हेलिबोर्न ऑपरेशन एवं हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.