March 10, 2026

आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हुआ हमला,स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को किया आरोपित।

Prayagraj, 08 March 2026,

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर यात्रा के दौरान ट्रेन में हमला होने का मामला सामने आया है। आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि किसी ने उनकी नाक काटने की कोशिश की है। यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि वह खुद लहूलुहान हालत में टॉयलेट में घुस गए थे। इसके बाद हमलावरों ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी।लेकिन ट्रेन में अन्य यात्री आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने पुलिस को शिकायत देने के बाद अपना इलाज कराया है।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि शंकराचार्य ने इन आरोपों को साजिश करार दिया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया को बताया कि, “मैं तो यहां बैठा हूं। आप लोगों से ही हमें पता चला है कि ऐसा कुछ हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की हिंसा या शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक केवल बौद्धिक रूप से जवाब दें, न कि हिंसक तरीके से। आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा हमले के सबूत होने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यदि उनके पास कोई सबूत हैं तो उन्हें पहले ही सामने लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां उनके या उनके समर्थकों के तरीके का हिस्सा नहीं हैं।

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.