Recent Posts

September 28, 2026

अच्छी खबर, अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

आगामी चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा संचालन के लिए 11 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण शुरू कर दिया है। वहीं, यूकाडा भी केदारनाथ हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनियों का जल्द ही चयन करेगा। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम जाने को हेलिकॉप्टर की मांग रहती है।

गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। सुरक्षित हेली सेवा के लिए डीजीसीए के नियमों को सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा केदारघाटी में उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर की लाइव निगरानी की जाएगी।

इसके लिए केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। अप्रैल माह शुरूआत से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। इस पर यूकाडा जल्द ही निर्णय लेगा। इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.