March 15, 2026

सर्विस प्रोवाइडर द्वारा तकनीकी खराबी के कारण कई आयकर दाताओं को गलत डेटा वाले ईमेल भेजे,

Delhi 15 March 2026,

आयकर विभाग ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (असिस्मेंट इयर 2026-27) के लिए उन करदाताओं को ईमेल/एसएमएस भेज रहा है, जिनके उच्च-मूल्य के लेन-देन उनके द्वारा जमा किए गए एडवांस टैक्स से मेल नहीं खाते हैं। लेकिन सही करदाताओं को भी ईमेल/एसएमएस प्राप्त हुए हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है। जिससे बाद आयकर विभाग ने लोगों से ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करने को कहा है।

आयकर विभाग की ओर से सफाई दी गई है कि, सिग्निफिकेंट ट्रांजैक्शन (बड़े लेनदेन) वाले आयकर दाताओं को तकनीकी खराबी के कारण कई आयकर दाताओं को गलत डेटा वाले ईमेल चले गए हैं। विभाग ने ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करने को कहा है।

आयकर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग अभी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए एडवांस टैक्स ई- कैम्पेन चला रहा है। इस अभियान के तहत उन लोगों को ईमेल भेजे जा रहे हैं जिनके बैंक खातों या निवेश में बड़े लेनदेन दिख रहे हैं। लेकिन, कई आयकर दाताओं ने शिकायत की कि उन्हें जो जानकारी भेजी गई है, वह गलत है या उनके लेनदेन से मेल नहीं खाती। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह गलती उनके सर्विस प्रोवाइडर की ओर से हुई है। X (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए विभाग ने कहा कि वे इस समस्या को सुलझाने के लिए अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। विभाग के मुताबिक, ये ईमेल केवल एक रिमाइंडर के लिए थे ताकि आयकर दाता पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी चेक कर लें और समय पर एडवांस टैक्स भर सकें।

सही जानकारी के लिए इनकम टैक्स के e-Filing पोर्टल पर जाएं। वहां ‘Compliance Portal’ के अंदर ‘e-Campaign’ टैब पर क्लिक करें। यहां आयकर दाता को अपने लेनदेन की सही और अपडेटेड जानकारी मिल जाएगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.