March 19, 2026

जिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़


निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों द्वारा एजेंसी परिसर एवं गोदाम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसी प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एजेंसी एवं गोदाम परिसर में होमलिविरि गैस आपूर्ति, बुकिंग हेतु दिए गए वाट्सएप्प नम्बर, वेबसाईट, पोर्टल्स, एप्प सम्बन्धी उपभोक्ता जागरूकता के बड़े-बड़े फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे आमजन को आवश्यक जानकारी सुलभ हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित उपभोक्ताओं से भी संवाद किया। उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों द्वारा एजेंसी प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या (क्राइसिस) के कारण जिन उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक गैस डिलीवरी के संदेश प्राप्त हुए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए।
इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी सदर ने आधुनिक गैस सर्विस एवं अरबिन्द गैस सर्विस बद्रीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस की स्थिति सामान्य पाई गई। दोनो ऐजन्सियों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन गैस की बुकिंग कि जा रही है। गैस सिलेण्डरों की होमडिलिवरी की जा रही है। गैस ऐजन्सीयों को अपने गोदामों गैस सिलेण्डरों का वितरण न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा गोदामों पर पलेक्सी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है डिलिविरी मैन को घर पंहुचने पर ही ओटीपी दिया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.