March 20, 2026

नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: घर में फंदे पर लटका मिला शव, आईटीबीपी जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के सीमाद्वार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राजवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है

पुलिस के अनुसार 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीमाद्वार के पास एक महिला फंदे पर लटकी है। थाना बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फंदे से उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। मृतका के पति बाहर काम करते हैं, उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मृतका के परिजनों ने राजवीर निवासी आईटीबीपी सीमाद्वार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.