March 21, 2026

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता ”देश के लोगों, विशेष रूप से किसानों के लिए नुकसानदायक:उदय भानु चिब अध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस,

Delhi 20 March 2026,

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता ”देश के लोगों, विशेष रूप से किसानों के लिए नुकसानदायक” है। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के बाद उसके सदस्यों को ”उत्पीड़न” का सामना करना पड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किसानों के हितों को नुकसान और अमेरिकी हितों को फायदा पहुंचाएगा।

एक बयान के अनुसार चिब ने कहा, ”यह सर्वविदित है कि हमने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था। इसका एकमात्र उद्देश्य यह उजागर करना था कि सरकार ने किस प्रकार समझौतावादी तरीके से यह व्यापार समझौता किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से कृषि क्षेत्र और कपड़ा उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, साथ ही डाटा सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

चिब ने कहा, ”देश का डाटा, जो हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है, संभावित रूप से अमेरिका को मुफ्त में हस्तांतरित किया जा सकता है। इससे नागरिकों को नुकसान होगा और प्रमुख क्षेत्रों को क्षति पहुंचेगी। उन्होंने कहा, विरोध करने का अधिकार मौलिक है। हम इस एकतरफा समझौते के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया और उन पर दबाव डाला गया। हमारे कई कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया और उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब उन सभी को जमानत मिल चुकी है।

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा को कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत का जिक्र करते हुए उदय भानु चिब ने कहा कि इससे कानूनी व्यवस्था में उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।मनीष शर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन को ”अपराध की तरह पेश किया गया है। और प्राथमिकी में प्रदर्शन की वास्तविक प्रकृति को सही तरीके से दर्शाया नहीं गया है। हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, नारे लगा रहे थे, फिर भी उनके खिलाफ अपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के परिवारों को परेशान किया गया और उनके घरों पर छापे मारे गए।(भाषा)

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.