June 23, 2026

फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख, तीन गाय जिंदा जली

उत्तरकाशी के फीताड़ी गांव में आगजनी की घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख हो गए। तीन गाय भी जिंदा जलने से मर गई।

मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। घटना में 12 लोगों के भवन जलकर राख हो गए है। जबकि तीन गाय जिंदा जल गई।

आग पर करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं।

गांव में अन्य भवन भी लकड़ी के होने और उनके बीच दूरी कम होने के कारण भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ है। अग्निशमन सहित पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, गांव में लकड़ी के भवन और घनी बस्ती होने के कारण गांव में भीषण अग्निकांड का खतरा बन गया है। हालांकि ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार फैलती गई। तहसील मोरी के ग्राम  फिताडी के ग्राम प्रधान ने बताया कि 12 आवासीय भवनों में आग लगने की सूचना है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फीताड़ी गांव में अग्निकांड की घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल घटना स्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक मदद मिल सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.