कैंची धाम मार्ग पर दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार में लगी आग, जलकर राख
भवाली कैंची धाम बाईपास के पास दिल्ली से कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं की कार में आग लग गई, जिसने देखते देखते भीषण रूप ले लिया।
गनीमत रही कि पर्यटकों ने कार सड़क किनारे पार्क की थी। जिस कारण सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए। वही कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। मौके पर पहुची दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
हादसे में जानमाल का नहीं हुआ नुकसान
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सोमवार की दोपहर को सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। हादसे को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने का वजह का पता लगाया जा रहा है।
105 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के थाना चोरगलिया पुलिस टीम ने नन्धौर नदी में चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति हरदेव सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र सुच्चा सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी नन्धौर नदी व कैलाश नदी के मध्य में नन्धौर नदी में खनन कार्य में लगे श्रमिकों को बेचने के लिए जा रहा था।
संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान
प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य मनजीत सिंह, जगदीश सिंह और चन्दन सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
