June 26, 2026

प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: आठ नए पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित होंगे

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय बैठक में प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए कई अहम फैसले लिए। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ नए पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिससे दूरस्थ इलाकों के युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी।

मंत्री ने विश्वविद्यालयों, कैंपस कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में लंबे समय से रिक्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। साथ ही, शिक्षकों की कमी को दूर कर गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, छात्रावासों की आवश्यकता वाले संस्थानों के लिए प्रस्ताव तैयार करने और विभाग में पदोन्नति प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने की बात कही।

डॉ. रावत ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा हर माह की जाएगी, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.