Recent Posts

May 11, 2026

राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में सीएम धामी ने लिया हिस्सा

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 12 राज्यों से आए जनजातीय प्रतिनिधियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महोत्सव को राष्ट्रीय स्वरूप दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने थारू लोक गायिका स्व. रिंकू देवी राणा और दर्शन लाल को ‘आदि गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया तथा समाज कल्याण योजनाओं के तहत 14,272.185 लाख रुपये की पेंशन ‘वन क्लिक’ से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है और उनकी परंपराएं, संस्कृति व जीवनशैली देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.