June 27, 2026

काशीपुर: अटूट आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा

काशीपुर स्थित ऐतिहासिक और सिद्ध शक्तिपीठ माँ बाल सुंदरी देवी में रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर माँ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

Kashipur में लगने वाले चैती मेले में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ‘जय माता दी’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

मान्यता है कि इस पावन दिन सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को सहज दर्शन मिल सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.