Recent Posts

March 30, 2026

मंच की बैठक में इंटरव्यू क़े बाद चयनित हुए आंदोलनकारी आश्रितो को नियुक्ति प्रदान किए जाने की सरकार से मांग की गई,

Dehradun, 29 March 2026,

आज रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर एक आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक मे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण विषय पर कमेटी द्वारा चयनित सूची को शीघ्र जारी करने की मांग की गई। और एक महीने मे कम से कम तीन बैठक बुला कर चिन्हितकरण हेतु लंबित नामो की सूची पर कमेटी क़े सिफारिश के अनुसार शीघ्र जारी करने की मांग की गई।वक्ताओ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, विधानसभा द्वारा आंदोलनकारीयों क़े लिए पारित 10 फीसदी आरक्षण को उसी रूप मे पालन किया जाए। उसमे नियमावली क़े नाम पर चीर फाड़ कर, आंदोलनकारीयों को आपस मे बांटने का कार्य न किया जाए। समान रूप से सभी चिन्हित आंदोलनकारियों क़े आश्रितो पर इसे लागू किया जाए।वक्ताओ ने कहा की यदि अगली कैबिनेट मे इन मामलो का समाधान नहीं किया गया तो हम मुख्यमंत्री आवास घेराव को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी।

विगत 18 मार्च को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा सचिवालय कूच क़े उपरांत गृह सचिव शैलेश बगोली को मांग पत्र सौंपा गया था। मांग पत्र में आंदोलनकारी आश्रितो की नियुक्ति प्रकरण जिसे अधिनिस्थ चयन आयोग द्वारा शासन क़े मार्गदर्शन एवं राय हेतु प्रेषित किया गया था। सचिव गृह द्वारा प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया गया था अगली कैबिनेट मे इस विषय को लाकर इसका समाधान कर दिया जायेगा। लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही न होने से आंदोलनकारीयों में रोष व्याप्त है।

मंच क़े प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं प्रदेश महासचिव राम लाल खंडूरी ने कहा की सचिव गृह ने 15 दिन का समय इस हेतु माँगा था और कहा था की 15 दिन क़े भीतर कैबिनेट से पारित करा कर अधिनिस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियों में चयनित आंदोलनकारी आश्रितो को उन पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी। जिन पर वो परीक्षा इंटरव्यू क़े बाद चयनित हुए हैं। यह भी भरोसा दिया था की फैसला आने तक उक्त पदों को नहीं भरा जायेगा। मंच नेताओं ने अति शीघ्र कैबिनेट मे उक्त प्रकरण को लाकर समाधान किए जाने की मांग की मांग की है।

बैठक की अध्यक्षता केशव उनियाल ने की तथा संचालन पूर्ण सिँह लिंगवाल ने किया। बैठक मे पुष्पलता सिलमाना, द्वारिका बिष्ट, गुरदीप कौर, मोहन सिँह खत्री, राजेश्वरी परमार, मनोज नौटियाल, पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल,चंद्र किरण राणा, बलबीर सिँह रावत, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, संगीता रावत, वीर सिँह रावत, सुधीर नारायण शर्मा, नरेन्द्र नौटियाल, अभिषेक रावत,राजेंद्र सिंह, राजेश्वरी रावत, लक्ष्मी बिष्ट, रेवती बिष्ट, मालती भट्ट, गीता नेगी, सुशील चमोली, सुरेश नेगी, मोहन थापा, सुलोचना गुसाई, सुखदेव सिँह, अवंतिका बिष्ट, अंजलि रावत, प्रियंका, आदि बड़ी संख्या मे आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.